ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। पंप एवं सोलर पंपिंग तकनीक के क्षेत्र में कार्यरत Versil Pumps की ओर से खाजूवाला स्थित ए.आर. पॉलीमर में मैकेनिक मीट का आयोजन किया गया। ए.आर. पॉलीमर को संपूर्ण बीकानेर जिले में एग्रीकल्चर सबमर्सिबल पंप के एकमात्र डीलर है। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के मैकेनिकों एवं डीलर्स को कंपनी की आधुनिक पंपिंग तकनीक, उत्पादों की विशेषताओं, गुणवत्ता मानकों और सोलर पंपिंग समाधानों की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
![]() |
| खाजूवाला में Versil Pumps की मैकेनिक मीट आयोजित, आधुनिक पंपिंग तकनीक, PMSM मोटर एवं सोलर पंपिंग समाधानों की दी जानकारी |
कार्यक्रम में कंपनी प्रतिनिधि अल्हद कांबले एवं संजीव कुमार ने कंपनी की कार्यप्रणाली, आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, गुणवत्ता नियंत्रण तथा विभिन्न श्रेणियों के पंप्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदलती बाजार आवश्यकताओं और किसानों एवं ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी लगातार नई तकनीकों और ऊर्जा दक्ष पंपिंग समाधानों पर कार्य कर रही है।
![]() |
| खाजूवाला में Versil Pumps की मैकेनिक मीट आयोजित, आधुनिक पंपिंग तकनीक, PMSM मोटर एवं सोलर पंपिंग समाधानों की दी जानकारी |
PMSM टेक्नोलॉजी रही आकर्षण का केंद्र
मैकेनिक मीट के दौरान PMSM (Permanent Magnet Synchronous Motor) तकनीक पर विशेष जानकारी दी गई। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार PMSM तकनीक सोलर पंपिंग के क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कम सोलर रेडिएशन की परिस्थितियों में भी प्रभावी संचालन के लिए उपयोगी है। प्रतिनिधियों ने PMSM मोटर्स की कार्यप्रणाली, दक्षता, ऑपरेटिंग वोल्टेज रेंज तथा कम मेंटेनेंस जैसी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।
![]() |
| खाजूवाला में Versil Pumps की मैकेनिक मीट आयोजित, आधुनिक पंपिंग तकनीक, PMSM मोटर एवं सोलर पंपिंग समाधानों की दी जानकारी |
स्मार्ट सोलर पंप कंट्रोलर की जानकारी
बैठक में Solar Pump Controller Drive के बारे में भी मैकेनिकों को तकनीकी जानकारी दी गई। कंपनी के अनुसार इसमें MPPT (Maximum Power Point Tracking) तकनीक का उपयोग किया गया है। इसके साथ Dry Run Protection, Overload Protection, High एवं Low Voltage Protection, Single Phasing और Over Current Protection जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। Remote Monitoring System तथा Automatic ON/OFF जैसी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।
![]() |
| खाजूवाला में Versil Pumps की मैकेनिक मीट आयोजित, आधुनिक पंपिंग तकनीक, PMSM मोटर एवं सोलर पंपिंग समाधानों की दी जानकारी |
कृषि से औद्योगिक क्षेत्र तक पंप्स की रेंज
Versil Pumps की ओर से बताया गया कि कंपनी की उत्पाद श्रृंखला में Self-Priming Pumps, Centrifugal Pumps, Open Well Pumps, Bore Well Submersible Pumps, Induction Motors, Sewage एवं Mud Pumps सहित विभिन्न प्रकार के पंप्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा कंपनी की सोलर उत्पाद श्रृंखला में PMSM Submersible Solar Pump Set, PMSM Centrifugal Surface Solar Pump Set, PMSM Open Well Solar Pump Set और Solar Pump Controller Drive प्रमुख रूप से शामिल हैं।
राजकोट में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि Versil Pumps का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट राजकोट, गुजरात में स्थित है, जहां आधुनिक मशीनरी एवं तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से पंप्स का निर्माण किया जाता है। कंपनी के अनुसार उत्पादन प्रक्रिया में CNC, VMC और Robotic Machinery जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। मटेरियल जांच, निर्माण, असेंबली और टेस्टिंग से लेकर पैकेजिंग तक विभिन्न स्तरों पर गुणवत्ता नियंत्रण किया जाता है।
मैकेनिकों से लिया फीडबैक
कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने स्थानीय मैकेनिकों से सीधा संवाद किया तथा क्षेत्र में किसानों की जरूरतों, पंप्स की मांग, सोलर पंपिंग की संभावनाओं और सर्विस से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मैकेनिकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बाजार की आवश्यकताओं एवं ग्राहकों की समस्याओं से संबंधित सुझाव दिए।
कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि मैकेनिक और डीलर्स कंपनी तथा ग्राहकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से किसानों को सही उत्पाद की जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम के माध्यम से Versil Pumps ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक, ऊर्जा दक्ष और सोलर आधारित पंपिंग समाधानों की पहुंच बढ़ाने तथा स्थानीय डीलर एवं मैकेनिक नेटवर्क को तकनीकी रूप से मजबूत करने पर जोर दिया। मैकेनिक मीट कंपनी और स्थानीय बाजार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।




