रेल विकास के संकल्प के साथ रेल विकास संघर्ष समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़, 12 जुलाई (सुभाष सिंह)। रेल विकास संघर्ष समिति का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को माहेश्वरी धर्मशाला में उत्साह, संकल्प और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के रेल विकास को गति देने, नए रेल प्रोजेक्ट स्वीकृत करवाने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

रेल विकास के संकल्प के साथ रेल विकास संघर्ष समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
रेल विकास के संकल्प के साथ रेल विकास संघर्ष समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच महावीर सैनी रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी साहबराम चाहर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार पांडे (महाप्रबंधक, श्री सीमेंट) एवं युवा नेता अमित कड़वासरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समिति ने पिछले दो वर्षों का कार्य एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने बताया कि सूरतगढ़ कोच मेंटेनेंस डिपो एवं वॉशिंग लाइन की स्वीकृति समिति के सात वर्षों के निरंतर संघर्ष का परिणाम है, जिससे क्षेत्र में रेल विकास के नए युग की शुरुआत होगी।

अतिथियों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में रेल विकास से जुड़े प्रत्येक जनहित के आंदोलन और प्रयास में उनका पूरा सहयोग रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि आमजन में इसी प्रकार की जागरूकता बनी रही तो क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग और अधिक मजबूत होगा।

समारोह में समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित पांच पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर रामप्रताप खोरवाल, रमेशचंद्र माथुर, दर्शन भगत प्रणामी, साहबराम स्वामी, ललित सिडाना, साहबराम पूनिया, मनोज सोमानी, घनश्याम शर्मा, भवानीशंकर भोजक, डॉ. अक्षय भंसाली, प्रमोद जयाणी, संजय वेद, मोहनलाल देलू, दुलाराम डूडी, श्याम सोमानी, सुरेंद्र कोठारी, महेंद्र बेद, सतपाल गोदारा, प्रभुदयाल सिंधी, एडवोकेट श्रीकांत सारस्वत, किशनलाल सिंधी, अशोक मुखिया, सुभाष सोनी, राजेंद्र पांडे, ललित किशोर शर्मा, योगेश स्वामी, पंकज शर्मा, जगदीश यादव, किशनलाल मेघवाल, राहुल शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों एवं प्रेस प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.