ट्रिपल एस ओ न्यूज, नोखा। समाज सेवा और गौसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले डॉ. विजय कुमार भार्गव ने एक बार फिर मानवता और सेवा भाव का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने दो अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर पीड़ित एवं निराश्रित गोवंश की सेवा में अपनी सहभागिता निभाई।
![]() |
| नोखा: डॉ. विजय कुमार भार्गव ने निभाया सामाजिक दायित्व, गौसेवा हेतु दिया सहयोग |
डॉ. भार्गव द्वारा वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट की ओर से देवी चित्रलेखा द्वारा संचालित गौसेवा धाम हॉस्पिटल में निवास कर रहे पीड़ित गोवंश के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस सहयोग से गौवंश की सेवा और उपचार कार्यों को मजबूती मिली।
इसके साथ ही जीव दया फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से रौनक चौधरी द्वारा संचालित गौशाला में बीमार एवं निराश्रित गौवंश हेतु भी सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. भार्गव ने दोनों संस्थाओं के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संचालकों का आभार व्यक्त किया।
डॉ. विजय कुमार भार्गव ने कहा कि मानव सेवा और गौसेवा प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। समाज के कमजोर और असहाय वर्गों के साथ-साथ निराश्रित पशुओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. भार्गव द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं को सहयोग प्रदान किया जाता रहा है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक बदलाव और सेवा भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

