ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 7 मई 2026, ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ के आकस्मिक निधन पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे अनेकों वक्ताओं ने ब्रिगेडियर जगमाल सिंह के व्यक्तित्व, सैन्य उपलब्धियों, राष्ट्र सेवा के भाव को आगे रख स्वयं को पीछे रखना, महावीर जी के मंदिर निर्माण में उनके योगदान, एक लेखक, विचारक, चिंतक के रूप में भी आज उनको स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
![]() |
| राष्ट्र आराधना ही एक सैनिक का लक्ष्य होता है, ब्रिगेडियर जगमाल सिंह ने इस भाव को चरितार्थ किया- स्वामी विमार्शनन्द |
इतिहास के सकारात्मक पक्ष, उनकी द्वारा लिखित पुस्तकें एक दुश्मन एक गोली जिसे सेना की ट्रैनिंग में भी शामिल किया गया का उल्लेख मेजर जनरल अशोक गुप्ता ने किया।
जनरल गुप्ता ने बताया कि एक वरिष्ठ सैनिक के नाते उनसे हमेशा सीखने को मिला, वे एक अच्छे निशानेबाज भी थे।
एयर वाईस मार्शल महावीर सिंह शेखावत ने श्रद्धांजलि अर्पिति करते हुए कहा कि वे एक संपूर्ण सैनिक थे, उनके अंदर नेतृत्व क्षमता कूट कूट कर भरी थी,जिसका प्रदर्शन 1971 के भारत पाक युद्ध मे देखने को मिला, युद्ध उपरांत उन्हें अदम्य साहस और वीरता के वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर जगमाल सिंह ने परिवार के सैनिक परंपरा का निर्वाह किया है, उनके पिता, उनके दादा भी सेना में सेवारत रहे।
इस अवसर पर श्री लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता श्री स्वामी संवित विमार्शनन्द ने कहा कि ब्रिगेडियर जगमाल सिंह जीवन पर्यंत एक अनुशाषित सैनिक रहे, उनके मुख से जय श्री राम का वाक्य का स्मरण करते हुए स्वामी जी ने कहा कि वे एक आदर्श साधक भी थे।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर मोहन लाल वर्मा, कर्नल मोहन सिंह शेखावत, श्री नरेन्द्र सिंह तंवर, श्री ओंकार सिंह भाटी, श्रीमती सुषमा बिस्सा, कैप्टन शेखावत, अखिलेश प्रताप सिंह, संग्राम सिंह राठौड़, संजय गुप्ता, पुखराज स्वामी, देवेंद्र पूरी, मुकेश बन, समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत मे 2 मिनिट का मौन रख कर ईश्वर से भावांजलि अर्पिति की गई। धन्यवाद कर्नल यश राठौड़ ने दिया । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौहान ने किया।

