ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग द्वारा हिंदुआ सूरज, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया की 486वीं जयंती 9 मई 2026 को स्थानीय बीदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ, बीकानेर में सर्व समाज की सहभागिता के साथ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई जाएगी।
![]() |
| वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती 9 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी |
सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पवन वीर सिंह राठौड़, जनरल मैनेजर (ऑपरेशन), सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल, बीकानेर होंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् ओंकार सिंह मोरखाना महाराणा प्रताप के शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं त्यागपूर्ण जीवन पर ओजस्वी उद्बोधन प्रस्तुत करेंगे।
क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने जानकारी दी कि यह भव्य समारोह 9 मई को सायं 5:30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज सहित सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

