जाट महासभा जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित, समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

रिपोर्ट – भैराराम तर्ड

ट्रिपल एस ओ न्यूज, लूणकरणसर। लूणकरनसर उपखंड क्षेत्र के गांव जैसा में राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के तत्वावधान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष के.एल. ओला ने बीकानेर जिले की नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव नरेश लाम्बा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।

जाट महासभा जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित, समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
जाट महासभा जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित, समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष रामलाल जांगू, उपाध्यक्ष राधाकिशन ज्याणी, युवा जिलाध्यक्ष मालाराम तर्ड, जिला प्रवक्ता हंसराज मोटसरा, शहरी जिला अध्यक्ष इन्द्राज बेनीवाल, धर्मवीर गोदारा, ओमप्रकाश नैण, मीडिया प्रभारी भैराराम तर्ड, तोलाराम लेघा, राजाराम जांगू सहित सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जाट महासभा जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित, समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
जाट महासभा जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित, समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

अपने उद्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष के.एल. ओला ने कहा कि समाज की मजबूती संगठन और एकता में निहित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के प्रसार, युवाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें, ताकि समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके।

जिला अध्यक्ष रामलाल जांगू ने विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और जागरूकता अभियान चलाकर सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेगी।

जिला प्रवक्ता हंसराज मोटसरा ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उसकी एकता, शिक्षा और जागरूकता पर निर्भर करती है। यदि समाज संगठित होकर इन मूल्यों को अपनाए, तो विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और सामाजिक एकजुटता से परिपूर्ण रहा, जिसमें सभी ने समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.