ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। पूर्व विधायक स्व. गोपाल कृष्ण जोशी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके सुपुत्र श्री गोकुल जोशी द्वारा किया गया, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता निभाई।
![]() |
| स्व. गोपाल कृष्ण जोशी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न |
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. जोशी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें एक सशक्त जननेता, स्पष्टवादी व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. जोशी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और अपनी कार्यशैली से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई।
कार्यक्रम में श्री हेमाराम (गंगाशहर), पार्षद किशोर आचार्य, श्री शिव कुमार रंगा, श्री सत्यप्रकाश जी, बी. जी. व्यास जी, श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, श्री उमेश जी व्यास, श्री दिलीप जी जोशी, डॉ. जय शंकर गहलोत तथा श्री गोपाल आचार्य, श्री शांति प्रसाद बिस्सा, सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और स्व. जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में श्री नरेश नायक, श्री कमल आचार्य, श्री रमजान नबासी, श्री चंदर गहलोत, श्री अजय खत्री, श्री तरुण स्वामी, श्री श्याम सुन्दर जोशी, श्री जग मोहन जोशी, श्री कन्हैयालाल जोशी, श्री राजा व्यास, अनिल श्री दिनेश महात्मा तथा उद्योग मंडल के सचिव श्री वीरेन्द्र किराडू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में स्व. जोशी के पौत्र डॉ. श्री मोहन जोशी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करना स्व. जोशी के प्रति जनमानस के प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और स्व. जोशी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

