जिला कलेक्टर ने राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 15 मार्च। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने बुधवार को पटेल नगर स्थित राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। 

जिला कलेक्टर ने राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित विद्यालय का किया औचक निरीक्षण


निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


जिला कलेक्टर ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, साफ-सफाई, कक्षाओं की व्यवस्था, आवासीय एवं भोजन की स्थिति का अवलोकन किया। संस्था प्रधान को आधारभूत आवश्यकताओं से जुड़े प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मुहैया करवाएं। 


इस दौरान पर नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री किशन दान चारण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.