ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छज्जे की अनुशंसा पर शिवबाड़ी मंडल के पुनर्गठन के तहत मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह द्वारा राजपाल सिंह भाटी को मंडल का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।
![]() |
| शिवबाड़ी मंडल भाजपा में राजपाल सिंह भाटी सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त |
नवनियुक्त सोशल मीडिया संयोजक राजपाल सिंह भाटी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं गरिमा के साथ करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया, गंगा सिंह परिहार, भगवान सिंह राठौड़, रणवीर सिंह नोखड़ा, कर्नल हेम सिंह शेखावत, कर्नल मोहन सिंह धूपालिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने राजपाल सिंह भाटी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

