गौरव सेनानी एसोसिएशन ने नरेंद्र सिंह आबडसर का किया अभिनंदन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा द्वारा शनिवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में नरेंद्र सिंह राठौड़ (आबडसर) को भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर द्वारा शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने तथा पवनवीर सिंह राठौड़ (ईड़वा) को सी.एम. मूंधड़ा हॉस्पिटल, बीकानेर में जनरल मैनेजर नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया।

गौरव सेनानी एसोसिएशन ने नरेंद्र सिंह आबडसर का किया अभिनंदन

गौरव सेनानी एसोसिएशन ने नरेंद्र सिंह आबडसर का किया अभिनंदन


इस अवसर पर कर्नल हेम सिंह शेखावत ने कहा कि देश की सेवा केवल सेना में रहकर ही नहीं, बल्कि राजनीति के माध्यम से भी की जा सकती है।

कार्यक्रम के संयोजक राजपाल सिंह भाटी (पारेवड़ा) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में कर्नल शेखावत ने साफा पहनाकर तथा क्षत्रिय सभा अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।

नरेंद्र सिंह आबडसर एवं पवनवीर सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया। अंत में प्रदीप सिंह चौहान (प्रवक्ता, क्षत्रिय सभा बीकानेर संभाग) ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में किशन सिंह शेखावत, प्रभु सिंह भाटी, ओंकार सिंह भाटी, गंगा सिंह परिहार, जयपाल सिंह शेखावत, गजेंद्र सिंह राठौड़, रणवीर सिंह नोखड़ा, संदीप सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह नरूका, भगवान सिंह राठौड़, गिरधारी सिंह खिंदासर, अयूब भाटी, राम सिंह, शक्ति सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.