ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस अभियान के तहत शनिवार को बीकानेर महानगर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। “सेवा ही संगठन” के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न सर्किलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें नमन किया।
![]() |
| महापुरुषों को नमन, शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प—बीकानेर में भाजपा का अभियान |
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों की प्रतिमाओं के अभिषेक और पुष्पांजलि के साथ हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ एवं गोस्वामी तुलसीदास के परिसरों में सफाई कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं हमारे गौरव का प्रतीक हैं और उनकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार ने इसे बीकानेर को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
अभियान में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के हर वार्ड और मोहल्ले तक स्वच्छता संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

