ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। नाल गांव में हिंदू नववर्ष का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गांव में महाआरती एवं भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
![]() |
| नाल गांव में हिंदू नववर्ष पर भव्य रैली व महाआरती, श्रद्धा और उत्साह का उमड़ा सैलाब |
रैली का शुभारंभ आशापुरा मंदिर से हुआ, जो गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से होते हुए निकली। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ नववर्ष का स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस आयोजन में गांव के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें दलीप सिंह, नारायण मत्तड़, नीलकमल बेद, मोहन सिंह, अजय व्यास, प्रभु सिंह, राजेश रामावत, फते सिंह, विकास सेन, गोपाल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदू नववर्ष विक्रम संवत की शुरुआत का प्रतीक है, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है।
पूरे गांव में इस दौरान भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

