यूपीएससी में बीकानेर की बेटी नमिता सोनी का चयन, परिवार में जश्न; केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दी बधाई

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की परीक्षा में बीकानेर की बेटी नमिता सोनी के चयन से पूरे परिवार और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर परिवारजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

यूपीएससी में बीकानेर की बेटी नमिता सोनी का चयन, परिवार में जश्न; केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दी बधाई
यूपीएससी में बीकानेर की बेटी नमिता सोनी का चयन, परिवार में जश्न; केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दी बधाई

नमिता की सफलता की खबर मिलते ही अर्जुन राम मेघवाल ने फोन कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नमिता के पिता दामोदर सोनी और माता मंजू सोनी ने भावुक होकर कहा कि उनकी तीन बेटियां हैं और नमिता सबसे छोटी है। समाज में अक्सर लोगों द्वारा तीन बेटियों को लेकर ताने दिए जाते थे, लेकिन आज नमिता ने अपनी मेहनत और लगन से उन सभी बातों का जवाब दे दिया है।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष सोनी ने कहा कि नमिता की सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह साबित करता है कि यदि बेटियों को शिक्षा और अवसर दिया जाए तो वे किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।

नमिता सोनी की इस उपलब्धि से बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता से अनेक युवाओं, विशेषकर बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.