भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर के चुनाव सम्पन्न, राजीव शर्मा अध्यक्ष निर्विरोध

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 8 मार्च। भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर के वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव रविवार को प्रकाश लैब, सादुल कॉलोनी, बीकानेर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ आयोजित की गई, जिसमें परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर के चुनाव सम्पन्न, राजीव शर्मा अध्यक्ष निर्विरोध
भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर के चुनाव सम्पन्न, राजीव शर्मा अध्यक्ष निर्विरोध


चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा, सचिव पद पर ओम प्रकाश छाबड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद पर ब्रजेश शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध चयन पर परिषद के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

यह चुनाव प्रक्रिया प्रांत की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी श्रीमती रितु मित्तल तथा चुनाव पर्यवेक्षक योगेन्द्र सिंह भाटी की देखरेख में सम्पन्न हुई। उनके मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी की गई।

इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परिषद की गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। साथ ही परिषद के मूल उद्देश्य सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूती के साथ समाज तक पहुंचाया जाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे परिषद के प्रति व्यक्त किए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन की सामाजिक व सेवा संबंधी गतिविधियों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाएंगे। परिषद के माध्यम से समाज सेवा, संस्कारों के प्रसार और विभिन्न सामाजिक कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.