ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के नाल क्षेत्र में श्री चिलाय माता मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली गांव की विभिन्न गलियों से होकर निकली, जिसमें प्रजापति समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
![]() |
| नाल में श्री चिलाय माता मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर निकली भव्य रैली |
रैली के दौरान हीरालाल व्यास के निवास के सामने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजय व्यास, अंकित मतड, राजकुमार मतड, सत्यनारायण मतड, गोपाल दास, उपसरपंच बीरबल सिंह, राजेश रामावत, पवन रामावत, राकेश सैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

