बीकानेर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण शिविर सफल, 150 मरीजों को मिला परामर्श

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में भारत विकास परिषद नगर इकाई एवं प्रकाश लैब, सादुल कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

बीकानेर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण शिविर सफल, 150 मरीजों को मिला परामर्श
बीकानेर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण शिविर सफल, 150 मरीजों को मिला परामर्श

शिविर का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर जयपुर के वेल्टन हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव ने अपनी सेवाएं देते हुए करीब 150 मरीजों का परामर्श किया।

कार्यक्रम में डॉ. यादव का स्वागत डॉ. वेद प्रकाश गोयल द्वारा ओढ़ना पहनाकर किया गया, वहीं संरक्षक सुभाष मित्तल एवं उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इकाई अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी अतिथियों और चिकित्सक दल का स्वागत करते हुए शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. यादव ने इस दौरान मरीजों को घुटनों की देखभाल, समय पर उपचार और प्रत्यारोपण की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

संयोजक सुरेश गुप्ता ने सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल टुटेजा ने किया। शिविर में पहुंचे मरीजों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.