होली के रंगों संग पर्यावरण का संदेश: रामदेवरा में दिनेश चौहान ने बच्चों संग मनाया रंगोत्सव

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। रंगोत्सव होली के पावन अवसर पर नई बस्ती, रामदेवरा में एक प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां दिव्यांग एवं पर्यावरण प्रेमी दिनेश चौहान के साथ स्थानीय स्कूली बच्चों ने होली के रंगों से जमकर आनंद लिया।

होली के रंगों संग पर्यावरण का संदेश: रामदेवरा में दिनेश चौहान ने बच्चों संग मनाया रंगोत्सव
होली के रंगों संग पर्यावरण का संदेश: रामदेवरा में दिनेश चौहान ने बच्चों संग मनाया रंगोत्सव


रंगों और उमंग के इस उत्सव के बीच दिनेश चौहान ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें केवल त्योहार मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर चौहान ने अपने द्वारा लगाए गए पौधों को बच्चों के साथ मिलकर पानी दिया और उन्हें समझाया कि पेड़-पौधे ही हमारे जीवन का आधार हैं। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

रंगों के इस त्योहार पर पर्यावरण का संदेश देकर कार्यक्रम ने समाज में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.