पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा-अभियान के तहत शहर भाजपा की कार्यशाला आयोजित, अब मंडल स्तर पर होगा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा-अभियान’ के अंतर्गत भाजपा संभाग कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित होकर सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी सांगठनिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा-अभियान के तहत शहर भाजपा की कार्यशाला आयोजित, अब मंडल स्तर पर होगा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा-अभियान के तहत शहर भाजपा की कार्यशाला आयोजित, अब मंडल स्तर पर होगा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण


कार्यशाला में मुख्य वक्ता काशीराम गोदारा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय की भावना को भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला प्रभारी ओम सारस्वत एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की वैचारिक स्पष्टता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।


मंडल स्तर पर प्रशिक्षण का लक्ष्य:

जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने सांगठनिक निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण अभियान को अब मंडल स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। आगामी दिनों में प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि हर कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति से और अधिक सशक्त बन सके।

इस अवसर पर जिला महामंत्री कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार, नारायण चोपड़ा एवं तरुण स्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, जोगेंद्र शर्मा, चोरूलाल सुथार, रघुवीर प्रजापत,  रामकुमार व्यास, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.