नोखा में सेवा की मिसाल: डॉ. विजय भार्गव ने मरीजों के लिए दिया भोजन सहयोग

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नोखा। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. विजय कुमार भार्गव ने एक बार फिर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने बीकानेर स्थित रोग निदान सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित भोजनशाला के लिए महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

  1. नोखा में सेवा की मिसाल: डॉ. विजय भार्गव ने मरीजों के लिए दिया भोजन सहयोग

डॉ. भार्गव ने PBM अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए संचालित 5 रुपये थाली योजना के तहत 100 भोजन थालियों का सहयोग दिया। यह पहल उन जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत साबित होगी, जो इलाज के दौरान भोजन जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष करते हैं।

इस अवसर पर डॉ. भार्गव ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए ट्रस्ट से जुड़े गौरीशंकर जनागल का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. विजय कुमार भार्गव का सामाजिक संस्थाओं के प्रति सहयोग निरंतर जारी है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.