ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। सामाजिक सौहार्द एवं रंगों की मस्ती से सराबोर होली पर्व के उपलक्ष्य में क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग द्वारा आज स्थानीय बिदासर हाउस में विशाल “फाग महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया।
![]() |
क्षत्रिय सभा के फाग महोत्सव में गूंजे गीत, चांगों की थाप पर थिरके कदम |
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया सहित वरिष्ठ सदस्यों ने होली को प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक पर्व है।
सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में गंगा सिंह परिहार एंड पार्टी ने पारंपरिक फाल्गुनी गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासमय बना दिया। वहीं विक्रम सिंह चौहान एंड पार्टी ने बांसुरी की मधुर धुन और चांगों की थाप पर ऐसा समां बांधा कि उपस्थित सभी सदस्य नृत्य करने पर मजबूर हो गए।
सभा के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह नोखड़ा ने बताया कि समारोह में सभी सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और सामूहिक नृत्य-गायन के साथ फाग महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में जगमाल सिंह पायली, किसन सिंह शेखावत, संपत सिंह राजावत, किसनराज सिंह बीदासर, गिरधारी सिंह खिंदासर, महावीर सिंह पवार, जितेंद्र सिंह राजियासर, विक्रम सिंह बीका, कुलदीप सिंह मेहरौली, ओंकार सिंह मोरखाना, नरेंद्र सिंह आबडसर, वीरेंद्र सिंह नरूका, कर्नल हेम सिंह शेखावत, राजपाल सिंह भाटी, तेज सिंह मेंलिया, गजेन्द्र सिंह हाड़ला, नवीन सिंह तंवर, नरेंद्र सिंह, जालम सिंह भाटी, फिरोज भाटी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और पारंपरिक लोक संस्कृति के रंगों से ओत-प्रोत रहा।

