बीकानेर की स्नेहा उपाध्याय का इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टीम में चयन, मास्टर बच्ची क्लब का बढ़ाया मान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। मास्टर बच्ची फुटबॉल क्लब की सीनियर खिलाड़ी स्नेहा उपाध्याय का चयन एमजीएसयू, बीकानेर की इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता एपीएस यूनिवर्सिटी, रीवा (मध्य प्रदेश) में 9 फरवरी से आयोजित होने जा रही है।

बीकानेर की स्नेहा उपाध्याय का इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टीम में चयन, मास्टर बच्ची क्लब का बढ़ाया मान
बीकानेर की स्नेहा उपाध्याय का इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टीम में चयन, मास्टर बच्ची क्लब का बढ़ाया मान

क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि स्नेहा ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर टीम में स्थान बनाया है। क्लब अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि स्नेहा इससे पहले भी ओपन स्टेट लेवल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में बीकानेर टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जिसमें बीकानेर टीम राज्य स्तर पर विजेता रही थी।

स्नेहा के चयन पर कोच बुंदेला सिंह, श्याम चुरा, देवेंद्र पुरोहित (पीटीआई), बॉयज टीम प्रशिक्षक विनोद जागा, अभिषेक आशीष किराडू सहित क्लब के संरक्षक व पदाधिकारियों एनडी रंगा, जेपी तलानिया, रामजी सोनी, अशोक छंगाणी, प्रेम पुरोहित, त्रिभुवन, महावीर, अनिल, दिनेश, राधे, अंशुल, विवेक आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.