अनुराग व्यास बने बॉलीवुड की नई उम्मीद, दिग्गज निर्देशक हसनैन हैदराबादवाला ने की तारीफ

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बॉलीवुड अभिनेता अनुराग व्यास के अभिनय ने फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म “दा किलर” में इरफान खान और इमरान हाश्मी को निर्देशित कर चुके मशहूर निर्देशक हसनैन हैदराबादवाला ने हाल ही में अनुराग व्यास के अभिनय की जमकर सराहना की है।

अनुराग व्यास बने बॉलीवुड की नई उम्मीद, दिग्गज निर्देशक हसनैन हैदराबादवाला ने की तारीफ
अनुराग व्यास बने बॉलीवुड की नई उम्मीद, दिग्गज निर्देशक हसनैन हैदराबादवाला ने की तारीफ


दरअसल, हसनैन हैदराबादवाला इन दिनों अनुराग व्यास को लेकर एक नई वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में फिल्मसिटी में हुई। यह वेब सीरीज जल्द ही QUIK OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

अनुराग व्यास अभिनीत वेब सीरीज “फिर भी तुमको चाहूँगा” पहले ही QUIK OTT की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज को दुनिया भर में 15 करोड़ से अधिक दर्शक देख चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक यह सीरीज QUIK OTT की सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई है, जिसे रोजाना लाखों दर्शक पसंद कर रहे हैं।

हसनैन हैदराबादवाला ने कहा कि अनुराग व्यास के व्यक्तित्व में इरफान खान जैसी सादगी और गहराई है। उनके अभिनय में वह खास ताकत है जो हर सीन में जान डाल देती है। उन्होंने यह भी बताया कि अनुराग की स्क्रिप्ट की समझ और निर्देशक के प्रति समर्पण उन्हें एक हाई प्रोफेशनल अभिनेता बनाता है।

हसनैन ने कहा, “आज बॉलीवुड में बहुत लोग हीरो बनने आते हैं, लेकिन अनुराग व्यास एक्टर बनने आए हैं। यही बात उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।”

उन्होंने राजस्थान की मिट्टी की तारीफ करते हुए कहा कि वहां से निकलने वाले कलाकार देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं।

हसनैन ने यह भी बताया कि महेश भट्ट साहब भी अनुराग व्यास से हुई मुलाकात को याद करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावना देखते हैं।

गौरतलब है कि हसनैन हैदराबादवाला “दा ट्रेन”, “दा किलर”, “जश्न” जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और “कृष”, “राजा हिंदुस्तानी”, “धड़कन”, “राज”, “आवारा पागल दीवाना” जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में सहायक निर्देशक रह चुके हैं।

हसनैन ने उम्मीद जताई कि अनुराग व्यास के साथ उनकी यह नई वेब सीरीज बॉलीवुड में एक नया अध्याय लिखेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.