महिला उपमुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किया जाना महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल- अर्चना सक्सेना गोयल

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। राजस्थान विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। लगातार तीसरी बार एक महिला उपमुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किया जाना अपने आप में महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण है।

महिला उपमुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किया जाना महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल- अर्चना सक्सेना गोयल
महिला उपमुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किया जाना महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल- अर्चना सक्सेना गोयल

इस बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को जो प्राथमिकता दी गई है, वह स्वागतयोग्य है। ‘लखपति दीदी’ योजना की राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख करना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय है।

अनुकम्पा नियुक्ति में पुत्र-वधू को शामिल करना संवेदनशील और सामाजिक न्याय आधारित पहल है। साथ ही मातृत्व अवकाश संबंधी प्रावधानों में सुधार और CCL को अधिक लचीला बनाना कार्यरत महिलाओं के लिए राहतकारी कदम है।

हमारी संस्था इन सकारात्मक घोषणाओं का स्वागत करती है और आशा करती है कि इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर राज्य की महिलाओं को वास्तविक लाभ पहुँचाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.