शिक्षा निदेशक ने विद्यार्थियों के साथ देखा ‘परीक्षा पर चर्चा’ का सीधा प्रसारण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 9 फरवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बहुउद्देशीय कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ के नौवे संस्करण का द्वितीय एपीसोड सोमवार को प्रसारित हुआ। 

शिक्षा निदेशक ने विद्यार्थियों के साथ देखा ‘परीक्षा पर चर्चा’ का सीधा प्रसारण
शिक्षा निदेशक ने विद्यार्थियों के साथ देखा ‘परीक्षा पर चर्चा’ का सीधा प्रसारण


माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) सूरसागर के विद्यार्थियों के साथ इसका सीधा प्रसारण देखा। 

इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम पर आपसी संवाद किया। संवाद के दौरान निदेशक ने विद्यार्थियों को तनाव रहित रहने और विषय का लगातार अभ्यास आदि करने की बात कही। 

इस दौरान संयुक्त निदेशक श्रीमती सुनीता चावला, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक और प्रारंभिक श्री किशन दान चारण, स्टाॅफ ऑफिसर डाॅ. अशोक शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री शिव शंकर चैधरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परमेश्वर स्वामी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.