बीकानेर: प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं समाज में अपनी गहरी ज्योतिषीय ज्ञान के लिए जाने-माने पंडित आचार्य अनिल पुरोहित ने हाल ही में विवाह के पवित्र -बंधन में बंधकर एक नए जीवन की शुरुआत की है। उनका विवाह फाल्गुन सुदी बीज तिथि, दिनांक 19 फरवरी 2026 को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
![]() |
| ज्योतिष जगत कि विख्यात शख्सियत अनिल पुरोहित बंधे विवाह के पवित्र सूत्र में |
स्मृति शेष दाऊलाल पुरोहित एवं सावित्री पुरोहित के दत्तक पुत्र तथा दुर्गाशंकर पुरोहित एवं सरोज पुरोहित के सुपुत्र अनिल पुरोहित की शादी श्री अशोक व्यास की सुपुत्री पूजा व्यास के साथ हुई। यह विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया।
आचार्य अनिल पुरोहित पश्चिम राजस्थान में ज्योतिष परामर्श, कुंडली विश्लेषण और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विख्यात हैं। उनकी यह शादी न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि उनके अनुयायियों और शुभचिंतकों के लिए भी हर्ष का अवसर साबित हुई है।
नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य, सुखद दांपत्य जीवन और सफलता की कामना के साथ सभी शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं। यह नया अध्याय उनके जीवन में ज्योतिषीय ज्ञान के साथ-साथ पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक बनेगा।

