संघ शताब्दी वर्ष पर पंचमुखा बस्ती में संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। पंचमुखा बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मेलन, संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संघ शताब्दी वर्ष पर पंचमुखा बस्ती में संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
संघ शताब्दी वर्ष पर पंचमुखा बस्ती में संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


इस अवसर पर कन्हैया लाल जी (महानगर संघचालक), चंपेश जी (मुख्य वक्ता), श्याम सुंदर जी महाराज, रामसुख दास जी का धोरा, गरिमा जी तनेजा तथा अंकोरी देवी जी (मीसा बंदी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य वक्ता चंपेश जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने समाज को सेवा, संस्कार और संगठन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने हिन्दू समाज से आह्वान किया कि वह संगठित रहकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में समाज के लिए कम से कम एक रचनात्मक कार्य अवश्य अपनाना चाहिए, जिससे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया सशक्त हो सके।

संत श्याम सुंदर जी महाराज ने अपने विचार रखते हुए सनातन संस्कृति, पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि उनके धोरे में गीता के पाठों का नियमित शिक्षण कराया जाता है, जिससे युवाओं में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।

कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक विचारों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी विशेष आकर्षण पैदा किया। वर्षा सैनी जी द्वारा प्रस्तुत भवाई नृत्य ने दर्शकों को राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति से रूबरू कराया और खूब सराहना प्राप्त की।

अंत में कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र पंवार जी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, कलाकारों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.