ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 8 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीणों को राहत भरी खुशियां मिल रही हैं।
कृषि सहित विभिन्न योजनाओं का हाथों हाथ लाभ पा किसान खुश हैं।
![]() |
| कृषि यंत्र योजना: सुरजाराम के लिए राहत लाया ग्राम उत्थान शिविर, ग्राउन्ड नट डीगर पर मिली 45 हजार रुपए की सब्सिडी, मुख्यमंत्री का जताया आभार |
श्रीडूंगरगढ़ के गिरदावर सर्किल सेरूणा में रविवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में भी ऐसा दृश्य देखने को मिला, जब शिविर में आए प्रगतिशील किसान सुरजाराम पुत्र कोजाराम मेघवाल को कृषि यंत्र पर प्राप्त अनुदान प्राप्त होने पर उनके चेहरे पर संतोष का भाव दिखा।
सुरजाराम को राज्य सरकार की 'कृषि यंत्र योजना' के तहत ग्राउन्ड नट डीगर पर 45 हजार रुपए के अनुदान की राशि मिली। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।
सुरजाराम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषि यंत्र योजना के तहत ग्राउन्ड नट डीगर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेत व ट्रेक्टर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई।
प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दोनों ने पंजीकृत अनुबंधित कृषि यंत्र विक्रेता से ग्राउन्ड नट डीगर खरीद की। विभागीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन पश्चात वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए और उन्हें सब्सिडी राशि मिली।
सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि उन्नत कषि यंत्रों के उपयोग से समय व श्रम की बचत होती है। कृषि यंत्र खरीदने पर सामान्य कृषकों को मूल्य का अधिकतम 40 प्रतिशत तक अनुदान देय है। वहीं लघु, सीमांत, महिला, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के किसानों को मूल्य का 50 प्रतिशत तक अनुदान देय है।
ग्राम उत्थान शिविर में सहायक कृषि अधिकारी अनिल कुमार, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक बलवीर भादू, रणजीत सिंह व बनवारी लाल सैनी सहित प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

