डॉ. इंद्रेश कुमार का बीकानेर आगमन, भव्य स्वागत की तैयारियां पूर्ण, भारत तिब्बत सहयोग मंच में उत्साह का माहौल

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार के बीकानेर आगमन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में विशेष उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है। उनके स्वागत को लेकर भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

डॉ. इंद्रेश कुमार जी का बीकानेर आगमन, भव्य स्वागत की तैयारियां पूर्ण, भारत तिब्बत सहयोग मंच में उत्साह का माहौल
डॉ. इंद्रेश कुमार  का बीकानेर आगमन, भव्य स्वागत की तैयारियां पूर्ण, भारत तिब्बत सहयोग मंच में उत्साह का माहौल


मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य ने बताया कि माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार आज शाम 6:30 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। उनके आगमन पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे और उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।

भारत तिब्बत सहयोग मंच, बीकानेर नगर के जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक और स्मरणीय बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रेलवे स्टेशन परिसर को स्वागत द्वार, बैनर, पोस्टर और संगठन के ध्वजों से सजाया जाएगा। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं राजस्थानी लोक परंपराओं के साथ माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार जी का अभिनंदन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार का विचार और मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके बीकानेर आगमन से संगठन के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग, युवा कार्यकर्ता तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्व में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से दायित्व सौंपे गए हैं।

भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा यह स्वागत कार्यक्रम राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जागरण के संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य भारत-तिब्बत सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना और राष्ट्रीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.