मकर संक्रांति पर सूरतगढ़ में सेवा का पर्व, नर सेवा नारायण सेवा समिति ने लगाया पकौड़ों का लंगर

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नर सेवा नारायण सेवा समिति, सूरतगढ़ द्वारा सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। समिति अध्यक्ष श्री विजय कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शुभ अवसर पर समिति परिवार के सचिव श्री रवि बिश्नोई के सहयोग से सिविल कोर्ट सूरतगढ़ स्थित समिति कार्यालय के सामने पकौड़ों के लंगर का आयोजन किया गया।

मकर संक्रांति पर सूरतगढ़ में सेवा का पर्व, नर सेवा नारायण सेवा समिति ने लगाया पकौड़ों का लंगर
मकर संक्रांति पर सूरतगढ़ में सेवा का पर्व, नर सेवा नारायण सेवा समिति ने लगाया पकौड़ों का लंगर


लंगर सेवा में बड़ी संख्या में आमजन, अधिवक्ता, राहगीर एवं जरूरतमंद लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। ठंड के मौसम में गरम पकौड़ों का लंगर लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन स्थल पर सेवा, सहयोग और भाईचारे का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस सेवा कार्यक्रम में समिति के संरक्षक श्री लड्डू मुद्गल, समिति संस्थापक श्री राधे सारस्वत, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश भाटी, राकेश भादू, मीतू बाबा, खुर्शीद, भगवान, गौ सेवा परमो धर्म के अध्यक्ष चौधरी राकेश भादू, कुलदीप रोलान, बड़े भाई विजय दास, योगेश मेघवाल (सूरतगढ़) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही भगत सिंह डिफेंस एकेडमी, सूरतगढ़ के सलीम अली जी एवं एकेडमी के विद्यार्थियों ने भी सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

समिति अध्यक्ष श्री विजय कटारिया ने कहा,
“नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुँचाना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर जनसेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”

समिति पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में महादेव से सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.