वीर हनुमान बस्ती में राष्ट्र व समाज निर्माण को लेकर विचार-मंथन, 26 जनवरी को होगा भव्य ‘विशाल हिंदू सम्मेलन’

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 11 जनवरी । नागणेची नगर स्थित वीर हनुमान बस्ती में हिंदू समाज के संगठन, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण के विचार को सशक्त करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बस्ती के नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज को संगठित व सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

वीर हनुमान बस्ती में राष्ट्र व समाज निर्माण को लेकर विचार-मंथन, 26 जनवरी को होगा भव्य ‘विशाल हिंदू सम्मेलन’
वीर हनुमान बस्ती में राष्ट्र व समाज निर्माण को लेकर विचार-मंथन, 26 जनवरी को होगा भव्य ‘विशाल हिंदू सम्मेलन’


बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास करना रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने पर जोर दिया।

व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव – आशीष जी भाई साहब

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आदरणीय आशीष जी भाई साहब ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मूल आधार व्यक्ति निर्माण है। जब व्यक्ति चरित्रवान, अनुशासित और मानसिक रूप से सुदृढ़ होगा, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनेगा।
उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि युवा अपनी ऊर्जा को राष्ट्रहित, समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों में लगाएं, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

समाज की एकजुटता ही राष्ट्र की असली ताकत – मुकेश बन

भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश बन ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की एकता ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से समाज सेवा और राष्ट्र की अखंडता के लिए कार्य करता है।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि जाति, वर्ग और मतभेदों से ऊपर उठकर सभी को राष्ट्रभक्ति के सूत्र में बंधना चाहिए, तभी एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होगा।

26 जनवरी को वीर हनुमान बस्ती में ‘विशाल हिंदू सम्मेलन’

बैठक के दौरान बस्ती पालक श्री अरुण जी भाई साहब ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर वीर हनुमान बस्ती में एक भव्य एवं विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगा। सम्मेलन में बस्ती के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में समाज के अनेक गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आशीष जी, मुकेश बन, बस्ती पालक अरुण जी, श्याम जी छिम्पा, सुनील जी छींपा, विक्की अपूर्वा, सुभाष चंद्र, डॉ. योगेश जी, सुरेश जी, ईश्वर जी, मुकेश जी, अशोक जी, भवेश जी, दिव्याश, प्रेम जी, वीर विजय जी, गगनदीप जी, मानव जी, कुशल जी, जसदीप जी, अमन जी, शांतिलाल जी, राजवीर जी, रूपनारायण जी, ब्रह्म प्रकाश जी, सोहन सिंह जी, पवन जी सुथार, आरती शर्मा एवं डॉ. बी.के. बिनावरा सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान पर बनी रणनीति

कार्यक्रम के अंत में आगामी विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बस्ती के हर घर तक पहुँचने हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की गई।
सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.