बीकानेर दौरा: आरपीएफ महानिरीक्षक ज्योति कुमार सतीजा ने की सुरक्षा समीक्षा

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बीकानेर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

बीकानेर दौरा: आरपीएफ महानिरीक्षक ज्योति कुमार सतीजा ने की सुरक्षा समीक्षा
बीकानेर दौरा: आरपीएफ महानिरीक्षक ज्योति कुमार सतीजा ने की सुरक्षा समीक्षा

महानिरीक्षक सतीजा ने मंडलभर के आरपीएफ अधिकारियों व जवानों के साथ सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने रेलवे सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

विशेष रूप से एफआरएस (फेस रिकग्निशन सिस्टम) जैसी उन्नत प्रणालियों के इस्तेमाल से अपराध नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि तकनीक और मानवीय सतर्कता के समन्वय से ही रेलवे सुरक्षा को नई मजबूती मिल सकती है।

रिपोर्ट: मूलचंद रामावत, बीकानेर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.