महिला पतंजलि योग समिति द्वारा शिक्षिकाओं को स्वेटर वितरण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर के तत्वावधान में पुण्यार्थम् द्वारा संचालित संस्कार केन्द्रों की शिक्षिकाओं को स्वेटर वितरित किए गए। यह कार्यक्रम शिक्षिकाओं की मासिक बैठक के दौरान राजस्थान गौ सेवा संघ कार्यालय, रानी बाजार, बीकानेर में आयोजित हुआ।

महिला पतंजलि योग समिति द्वारा शिक्षिकाओं को स्वेटर वितरण
महिला पतंजलि योग समिति द्वारा शिक्षिकाओं को स्वेटर वितरण

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ रहीं। उन्होंने महिला पतंजलि योग समिति एवं पुण्यार्थम् द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें ईश्वरीय कार्य और सच्ची सेवा बताया।

बैठक में सोशल मीडिया एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुनीता गुर्जर ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं बीकानेर शहर प्रभारी श्रीमती पूनम राईका ने मासिक पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षिकाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान वंदना अभ्यास श्री सुनील डागा द्वारा करवाया गया। राजस्थान प्रभारी श्री ब्रजकिशोर ने संस्कार केन्द्रों के संचालन एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की, जबकि जैसलमेर शहर प्रभारी श्री रांझाराम ने दैनिक दिनचर्या के महत्व के बारे में बताया।

इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की श्रीमती सुनीता गुर्जर, श्रीमती ऊमा शर्मा, सरिता कौशिक, सुबोध गुप्ता, कमला चंद्र कला, कांता बंसल, साधना जोशी एवं विमला जी ने सेवा प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में पुण्यार्थम् बीकानेर शहर प्रभारी श्रीमती पूनम राईका ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.