ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुले माली–सैनी समाज के तत्वावधान में गंगाशहर युवा टीम द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य शुभारंभ आज रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, बीकानेर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
![]() |
| माली–सैनी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य शुभारंभ, रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में दिखा खेल उत्साह |
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेंद्र पंवार (भाजपा शहर जिला महामंत्री) के कर-कमलों से हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीपीओ शक्ति सिंह सांखला, यशपाल गहलोत (पूर्व शहर जिला अध्यक्ष), कन्हैया लाल भाटी, टिंकू भाटी, डॉ. कन्हैया कच्छावा, मनीष भाटी, कमल गहलोत, एडवोकेट गणेश गहलोत, चंद्रेश तंवर, पंकज गहलोत, प्रमोद गहलोत, पवन पंचमुखा, रमेश भाटी एवं आकाश टाक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करती हैं। अतिथियों ने आयोजन समिति को इस सराहनीय पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में 25 दिसंबर 2025 को प्रिन्स चॉइस क्लब एवं हर हर महादेव क्लब के मध्य सुबह 11:30 बजे मुकाबला खेला जाएगा।
समिति ने समाज के समस्त बंधुओं एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

