मदर्स एल.एस. कर्मा फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को दी गई CPR की प्रशिक्षण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 02 नवम्बर 2025। मदर्स एल.एस. कर्मा फाउंडेशन के तत्वाधान में चल रहे सीपीआर (CPR) जागरूकता अभियान के तहत 7 दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन चौधरी चरण सिंह कन्या छात्रावास में छात्राओं को CPR प्रशिक्षण दिया गया।

मदर्स एल.एस. कर्मा फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को दी गई CPR की प्रशिक्षण
मदर्स एल.एस. कर्मा फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को दी गई CPR की प्रशिक्षण

कार्यक्रम फाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी देवी मंडा के दिशा-निर्देशन और अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर एम्स दिल्ली की डॉ. स्पृहा ने छात्राओं को CPR की महत्ता बताई तथा प्रायोगिक रूप से समझाया कि आपात स्थिति में किसी व्यक्ति को जीवन रक्षक सीपीआर कैसे दिया जाता है।

छात्राओं को बताया गया कि CPR देते समय किन सावधानियों का पालन आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को इसकी बुनियादी जानकारी होनी चाहिए ताकि आपातकाल में किसी की जान बचाई जा सके।

डॉ. सुमन चौधरी ने इस दौरान फाउंडेशन के उद्देश्यों एवं सामाजिक कार्यों के बारे में अवगत कराया तथा छात्राओं को पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कपड़े से बने थैलों का वितरण किया गया और छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई कि वे हर बार बाजार जाते समय प्लास्टिक की बजाय कपड़े का थैला साथ रखें और पर्यावरण बचाने में सहयोग दें।

इस अवसर पर फाउंडेशन की सदस्याएँ श्रीमती चन्द्रकला चौधरी, नीलम बेनीवाल, सुमन लेघा, निरमा चौधरी, जूली चौधरी, निधि सिंह, प्रथम छात्र संघ अध्यक्षा ज्योति चौधरी एवं होस्टल वार्डन मंजू मान सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.