ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 05.11.2025। गंगाशहर और आसपास के इलाके में शनिवार दोपहर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। करनी भवन, पैलेस रोड पर एक महिला का शव अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। शव की स्थिति और दुर्गंध को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला का निधन करीब एक सप्ताह पहले हुआ था।
![]() |
| बीकानेर में करनी पैलेस रोड पर महिला का शव कमरे में मृत मिला |
सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस, एफएसएल टीम और ख़िदमतगा खादिम सोसाइटी के सदस्य हाजी नसीम, सोएब, मो. जुनैद ख़ान, तथा असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत और अन्य मौके पर पहुँचे।
पुलिस और एफएसएल टीम की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया। इस दौरान स्थानीय सामाजिक संस्थाएं घटनास्थल पर मदद के लिए सक्रिय रहीं।
स्थानीय लोग इस घटना को लेकर सकते में हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपर्क सूत्रों के अनुसार, पुलिस मृतक महिला की पहचान और कारणों की जांच में जुटी है।

