ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर श्री डूंगरगढ़ में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट। श्री श्याम क्लब श्री डूंगरगढ़ में संभाग स्तरीय वाॅलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें "बीकानेर-7" नाम की टीम विजेता रही।
![]() |
| वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बीकानेर 7 टीम रही विजेता..... |
टीम के सदस्य शंकर कल्वाणीया ने बताया कि सहीराम सारस्वत (डीआरएम), डॉक्टर गौरव खेरवा के नेतृत्व में बनी टीम और हमें अच्छा मार्गदर्शन देकर जीतने में हमेशा सहयोग किया।
टीम के अन्य सदस्य जितेंद्र गोदारा ने बताया कि "बीकानेर-7" वॉलीबॉल टीम ने सदैव अपने मार्गदर्शन देने वाले सदस्यों और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। अनेकों बार पुरस्कार जीते हैं।
"बीकानेर-7" टीम में सदस्य शंकर कलवानिया, पुखराज स्वामी, जितेंद्र गोदारा, प्रदीप सिद्ध, सांवर चौधरी, देव आचार्य, देवेंद्र बिश्नोई, लोकेंद्र सिंह, शैलेश आचार्य शामिल रहे।

