आरपीएफ द्वारा विशेष जागरूकता अभियान

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आज एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री कैलाश चन्द्र और इन्स्पेक्टर उषा निरंकारी  रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लालगढ़ ने कानासर एवं जामसर क्षेत्र का दौरा किया और वहाँ विभिन्न स्थानों पर जाकर स्थानीय निवासियों, छात्रों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों पर पत्थरबाज़ी की घटनाओं को रोकना तथा मवेशियों के रेल पटरी पर आने से होने वाली दुर्घटनाओं (CRO) को न्यूनतम करना था।

आरपीएफ द्वारा विशेष जागरूकता अभियान
आरपीएफ द्वारा विशेष जागरूकता अभियान

अधिकारियों ने कानासर एवं जामसर स्थित विद्यालयों का दौरा कर बच्चों को संबोधित किया। उन्हें बताया गया कि ट्रेनों पर पत्थरबाज़ी न केवल एक गंभीर अपराध है बल्कि इससे यात्रियों की जान को भी खतरा हो सकता है। बच्चों को यह समझाया गया कि छोटी सी लापरवाही या मज़ाक के तौर पर की गई पत्थरबाज़ी किसी की जान लेने या गंभीर चोट पहुँचाने का कारण बन सकती है।

पंचायत से संवाद एवं CRO पर चर्चा

कानासर , जिसे इस क्षेत्र में मवेशियों के रेल पटरी पर आने से होने वाली दुर्घटनाओं घटनाओं का हॉट स्पॉट माना जाता है, का विशेष रूप से दौरा किया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री कैलाश चन्द्र ने पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की और उन्हें मवेशियों के रेल पटरी पर आने से होने वाले गंभीर परिणामों के बारे में अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि मवेशियों की वजह से ट्रेन दुर्घटनाएँ न केवल यात्रियों की जान को खतरे में डालती हैं, बल्कि रेल संपत्ति को भी नुकसान पहुँचाती हैं। साथ ही यह भी समझाया गया कि CRO से जुड़ी घटनाएँ कानूनी दृष्टि से भी गंभीर अपराध हैं और इसके लिए ज़िम्मेदार व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। पंचायत से अनुरोध किया गया कि वे इस समस्या के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएँ और गाँववासियों को इस विषय में जागरूक करें।

आरपीएफ द्वारा विशेष जागरूकता अभियान
आरपीएफ द्वारा विशेष जागरूकता अभियान

अभियान के दौरान जनता से यह अपील की गई कि:

मवेशियों को रेलवे ट्रैक के पास न छोड़ें तथा समय-समय पर उनकी निगरानी करें।

रेल पटरी के आसपास किसी भी प्रकार की असुरक्षित गतिविधि जैसे पत्थरबाज़ी, पटरी पार करना, या ट्रैक के किनारे अवैध रूप से मवेशी चराना न करें।

आरपीएफ द्वारा विशेष जागरूकता अभियान
आरपीएफ द्वारा विशेष जागरूकता अभियान

यदि आसपास कोई असामाजिक गतिविधि होती दिखाई दे तो तत्काल आरपीएफ या रेलवे प्रशासन को सूचित करें। इसके साथ ही जगराता के लिए विद्यालय में ग्राम पंचायत में जागरूकता पोस्टर वितरित किए गए साथ ही साथ विद्यालय में अध्यापकों से निवेदन किया गया कि वे बच्चों को बार-बार इसके बारे में बताएं। इस दौरान हेड कांस्टेबल रामदयाल हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद कांस्टेबल राजीव कुमार सहायक उप निरीक्षक भूप सिंह  टीम में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.