बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के पिता के निधन पर जताया शोक

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर /अजमेर, 7 सितंबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने रविवार को राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत के पिता के निधन पर उनके निवास स्थान मोहाली, अजमेर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ भंवर पुरोहित भी मौजूद रहे।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के पिता के निधन पर जताया शोक
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के पिता के निधन पर जताया शोक

विधायक व्यास ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा, "यह दु:खद क्षति हम सभी के लिए अपूरणीय है। हमारी संवेदनाएं माननीय मंत्री सुरेश रावत और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।"

इस अवसर पर भंवर पुरोहित ने भी परिवार को सांत्वना दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.