विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दूसरे दिन सेमिनार आयोजित

 ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर, 11 सितंबर।  विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दूसरे दिन प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल, बीकानेर के मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने मरीजों और उनके परिजनों को आत्महत्या से संबंधित मिथकों और तथ्यों की जानकारी दी। 

विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दूसरे दिन सेमिनार आयोजित
विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दूसरे दिन सेमिनार आयोजित

सहायक आचार्य डॉ. निशांत ने आत्महत्या के संकेतों और चेतावनी लक्षणों पर प्रकाश डाला, ताकि लोग समय रहते इन्हें पहचान सकें। वहीं, डॉ. महेंद्र ने आत्महत्या रोकथाम के लिए क्यूपीआर (QPR) मॉडल की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें क्यू का अर्थ प्रश्न करना, पी का अर्थ मनाना और आर का अर्थ उचित स्थान पर रेफर करना है। यह मॉडल एक गेटकीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो आत्महत्या रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सेमिनार में रेसिडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स और लैब ऑफिसर्स ने भी हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.