ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। नेताजी सुभाष कला मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि पर्व पर इस बार रामलीला का आयोजन नए मंच पर होगा जिसका स्थान लालगढ़ रेलवे स्टेशन मेन गेट के सामने सुभाषपुरा पार्क FCI गोदाम के पास होगा रामलीला मैदान में 22 सितंबर से 2025 की भव्य रामलीला का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियाँ इन दिनों पूरे उत्साह और जोश के साथ चल रही हैं।
![]() |
| नेताजी सुभाष कला मंडल द्वारा आयोजित भव्य रामलीला के आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर |
आज रिहर्सल खरदूषण दरबार, मारीच-सुबाहु का भागड़ खाना, तथा राम- लक्ष्मण सीता के वन गमन के दृश्य की रिहर्सल मुख्य तौर पर की गई।
सभी कलाकारों में जोश का मोहल्ले देखने को मिल रहा हे
नेताजी सुभाष कला मंडल के अध्यक्ष डी के बोबरवाल ने बताया कि इस भव्य रामलीला में विभिन्न पात्रों का आकर्षक मंचन किया जाएगा। मंचन को भव्यता प्रदान करने के लिए किरदारों के वस्त्र, श्रृंगार और साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष डी के बोबरवाल ने कहा कि मंच के माध्यम से विभिन्न किरदारों द्वारा लगातार कई दिनों से रिहर्सल की जा रही है। कलाकार पूरे समर्पण के साथ अभ्यास में जुटे हुए हैं, ताकि मंचन दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन सके।
रामलीला की तैयारियों में नेता जी सुभाष कला मंडल के अध्यक्ष डी के बोबरवाल, उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल, सचिव जगदीश शर्मा, डारेक्टर मोसिन खान, सहडारेक्टर पंकज मोदी, कोषाध्यक्ष संजीव पराशर, सह कोषाध्यक्ष अमित सिंह, सह-सचिव हितेशवर सिंह राठौड़, ओर नेता जी सुभाष कला मंडल के वरिष्ठ कलाकार शंकर सिंह, ओम चौधरी, लीलाधर जी , विजय सैन ,हरिकिशन जी , प्रेम नाथ,अमन सिंह, तरुण, घनश्याम, बालकिशन, रामु, आकाश तिवाड़ी, ललित खुड़िया एवं बाल कलाकार में अमित साड़ीवाल, मेवाश तंवर, वेदांत तिवाड़ी, विराट तिवाड़ी, जतिन सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर आयोजकों ने बीकानेरवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर धर्म, संस्कृति और भक्ति के इस अद्भुत उत्सव का हिस्सा बनें।

