केन्द्रीय कानून मंत्री को वाल्मीकि विकास अधिकार मंच ने सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री को वाल्मीकि विकास अधिकार मंच ने 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा।आज बीकानेर प्रभास पर रहे केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को वाल्मीकि विकास अधिकार मंच के एक प्रतिनिधिमंडल मंडल ने मिल कर पीबीएम अस्पताल में हो रहे अस्पताल प्रशासन ठेकेदार द्वारा सफाई कामगारों के शोषण को लेकर केन्द्रीय कानून मंत्री को ज्ञापन दिया।

केन्द्रीय कानून मंत्री को वाल्मीकि विकास अधिकार मंच ने सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र
केन्द्रीय कानून मंत्री को वाल्मीकि विकास अधिकार मंच ने सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र 

 संस्थापक राजेश सियोता व सोहन द्रविड़ ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ठेकेदार के साथ मिलकर अस्पताल में कार्य कर रहे कार्मिकों का खुलेआम शोषण कर रहा है ना तो इन्हें नियमानुसार वेतन दिया जा रहा है ना ही EPF ESI कि कटोती कि जा रही है। एक व्यक्ति से चार व्यक्तियों जीतना कार्य करवाया जा रहा है  ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी बीच अधीक्षक ने वाल्मीकि विकास अधिकार मंच के एक प्रतिनिधिमंडल को कल दिनांक 01/10/25 को 12 बजे वार्ता  के लिए बुलाया है। प्रतिनिधिमंडल मंडल में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव मिथुन चांवरिया,  सुनिल गोयल, खेमराज, तेजी, सुनिल वाल्मीकि, ओमप्रकाश चावरिया, ओमप्रकाश बारासा,  विजय चांवरिया, सनी वाल्मीकि,  हरिकिशन आदि उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.