ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। धीरज नगर विहार मुरलीधर व्यास नगर रोड स्थित मां सरस्वती वेदाश्रम में सावन के प्रथम सोमवार को 1500 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं जलाभिषेक किया गया। इस बात की जानकारी देते हुए आश्रम के प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि आश्रम के अधिष्ठाता पंडित मुरलीधर पुरोहित के निर्देशानुसार आश्रम में जलाभिषेक का आयोजन किया गया तदोपरांत रात्रि काल में महादेव की पूजा अर्चना और प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित उमेश, पंडित सुरेश, पंडित गोविंद, पंडित लोकेश, हरि-गोपाल बोहरा सहित कालोनी के निवासियों ने हिस्सा लिया।
![]() |
मां सरस्वती वेदाश्रम में सावन के प्रथम सोमवार को 1500 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं जलाभिषेक किया गया |