2025 की सिन्धु दर्शन यात्रा हुई सम्पन्न, स्नो-फाल सहित अनेक प्राकृतिक विहंगम दृश्यों निहारा

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। हर वर्ष की भांति भारतीय सिन्धु सभा की प्रेरणा और प्रयासों से इस वर्ष भी माँ भारती के मुकुट स्थल क्षेत्र मे भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। जय सिंधु मैया, वंदे मातरम, भारत माता की जय व जय हिंद के उद्धघोष से  सम्पूर्ण कारगिल क्षेत्र गूंज उठा । 

2025 की सिन्धु दर्शन यात्रा हुई सम्पन्न,  स्नो-फाल सहित अनेक प्राकृतिक विहंगम दृश्यों निहारा

2025 की सिन्धु दर्शन यात्रा हुई सम्पन्न,  स्नो-फाल सहित अनेक प्राकृतिक विहंगम दृश्यों निहारा

सिंधु जल यात्रा मे  संपूर्ण सहयोग देने व सहभागिता करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व अर्पण कर  सिंधु नदी दर्शन सिंधु लेह लद्दाख यात्रा को सफल बनाया इसके लिए सिन्धु सभा की प्रदेश इकाई उनका हार्दिक अभिनन्दन कर उन्हें साधुवाद प्रेषित करती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन के रूप मे यह संगठन प्रदेश भर मे पूरे वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम जैसे हेमू कालानी दिवस, सिन्धु सम्राट दाहिर सेन जयंती, बाल संस्कार शिविर आदि अनेकों कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमे यह यात्रा भी प्रमुख है। सांगठनिक दृष्टि से भी राजस्थान मे इसका वृहद विस्तार देखने को मिलता है। श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी द्वारा की गईं आरम्भिक यात्रा अब एक वट वृक्ष के रूप मे स्थापित हो चुकी है। सिंधु दर्शन यात्रा 2025 उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्री चंद्रकांत जी ने बताया कि पिछले 29 वर्षों से लगातार पूरे भारत से श्रद्धालु यहां आते हैं और महोत्सव में शामिल होते हैं। धार्मिक और शासित यात्रा के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी यह यात्रा अत्यंत सुखद रही सेवादारों को भी सम्मानित किया गया। बीकानेर संभाग के कर्मठ सेवादार और पत्रकार के कुमार आहूजा को भी दुपट्टा ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस यात्रा मे लगभग 270 यात्रियों ने सिंधु जल में स्नान करके अपना जीवन सफल बनाया। साथ ही 12 दिनों की अल्प अवधि मे स्नो-फाल सहित अनेक प्राकृतिक विहंगम दृश्यों को देखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.