ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत की अध्यक्षता में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में संगोष्ठी कार्यक्रम हुआ आयोजित।
![]() |
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में संगोष्ठी हुई आयोजित |
कार्यक्रम के संयोजक विजय उपाध्याय, जिला मंत्री इंदिरा व्यास और पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र गहलोत उपस्थित रहे। वहां विजय भाई साहब ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के कार्यों व जीवन का परिचय के बारे मे विस्तार से वर्णन किया। भाजपा नेता मुकेश सेन द्वारा विजय जी भाई साहब को दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ता हीरालाल जी तेजी द्वारा बाबा साहब के जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला गया। सभी कार्यकर्ताओं को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की पुस्तक भेंट की गई। मंडल पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र गहलोत द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश गहलोत, इंदिरा व्यास, कुलवंत सिंह, सीताराम सेवक, संतोष सोनी, शिवचंद परिहार, शिवरतन बन, सुभाष गिरी जी महाराज, रामदयाल पंचारिया, किशन लाल मोदी, मंगल जोशी, शिव गहलोत, युवा नेता शिव गहलोत, शशिकांत गहलोत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवान भाटी, मुरली पवार, मुकेश सेन, प्रेम गहलोत, मूलचंद रामावत, हीरालाल तेजी, ज्ञान प्रकाश पंडित, रामेश्वर राजपुरोहित, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।