ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय राजस्थानी विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कृष्ण शंकर पारीक का दि. 17 दिसम्बर को पोलैंड में निधन हो गया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जानकी नारायण श्रीमाली ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि मंच की नब्बे वर्ष की शोध यात्रा के वे साक्षी और प्रतीक थे। श्री पारीक राती घाटी युद्ध के गहन अध्येता थे। वे कहा करते थे बीठू सूजा चीनी यात्री ह्वेन त्सांग के समान भ्रमणकारी इतिहास लेखक थे। स्व. पारीक राजस्थान के प्रथम द्रोणाचार्य पदक विजेता थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खेल प्रशिक्षक थे। बाद में श्री डूंगर कॉलेज में खेल प्रेम की अमर बेल बोई।
![]() |
श्री पारीक का निधन राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति -श्रीमाली |
मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री निर्मल शर्मा ने जयपुर से अपने संदेश में उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की हैं। राती घाटी समिति अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह बीका की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में गौ सेवी श्री नित्यानंद पारीक ने उनके स्मरण सुनाए।
सर्व श्री भंवर सिंह भेलू, क्षत्रिय सभा के संभाग प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान, डॉ. सरोज राठौड़, गोपाल सिंह शेखावत, डॉ. निर्मल कुमार साध, शक्ति प्रसन्न बीठू, डॉ. अशोक शर्मा, शिवजी चौधरी, भगवान सारण, पुरूषोतम सेवग, जेठाराम गहलोत, तेजमाल सिंह, डॉ. राजेन्द्र जोशी, डॉ. पवन दाधीच, डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली, मदन मोदी, डॉ. कृष्णा आचार्य, मीनाक्षी दवे जोधपुर सहित मायड़ भाषा प्रेमी एवं खेल जगत ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।