महाराष्ट्र विधानसभा और प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक सेवा केंद्र में मनाई खुशियां

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर, 23 नवम्बर। महाराष्ट्र के विधानसभा तथा राजस्थान के विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशियां शनिवार को बीकानेर पश्चिम विधायक सेवा केंद्र में मनाई गई। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि महाराष्ट्र और प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की सरकार की जनहितैषी नीतियों पर विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत दिया है। 

महाराष्ट्र विधानसभा और प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक सेवा केंद्र में मनाई खुशियां
महाराष्ट्र विधानसभा और प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक सेवा केंद्र में मनाई खुशियां

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यों पर जनता की मुहर लगी है। आने वाले समय में विकास की इस गति को और अधिक तेजी दी जाएगी तथा विकसित और समृद्ध राजस्थान की परिकल्पना को साकार रूप मिलेगा। इस दौरान उन्होंने पटाखे फोड़े और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा करवाया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा झुंझुनू और खींवसर में पार्टी के पक्ष में प्रचार किया गया। दोनों ही स्थानों पर पार्टी को विजय मिली है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने दशकों से जमे क्षत्रपों को उखाड़ सुशासन का राज स्थापित किया है। इस दौरान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.