श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति में आज दीपावली स्नेह मिलन मनाया गया

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति में आज दीपावली स्नेह मिलन मनाया गया। सबसे पहले रूद्र हनुमान जी की प्रतिमा पर माला अर्पण कर पुष्प चढ़ाए गए। फिर उन्हें मिठाई एवं कचोरी का भोग लगाया गया एवं सब में प्रसाद वितरण किया गया। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा दीपावली पर किए गए सेवा कार्यों के लिए सबको बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। एवं आशीर्वाद दिया गया कि इसी तरह से अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए सेवा कार्यों में लग रहे। समिति के सभी सदस्यों द्वारा भी गुरु जी को बधाइयां दी गई। कार्यक्रम में समिति के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, दिलीप कुमार, सोनू स्वामी, प्रेमलता, वैभव, हिमांशी, मयंक सम्मिलित हुए।

श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति में आज दीपावली स्नेह मिलन मनाया गया।
श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति में आज दीपावली स्नेह मिलन मनाया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.