शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी करेंगे श्री करणी कन्या छात्रावास में आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। क्षत्रिय  सभा एवं  ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे श्री राजपूत करणी बालिका छात्रावास गांधी कॉलोनी अत्याधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन दिनांक 4 नवंबर 2024 को शिव विधान सभा के युवा विधायक श्री रविंद्र सिंह भाटी के मुख्य अतिथि एवं सुश्री सिद्धि बाईसा, विधायिका बीकानेर पूर्व के विशिष्ट आतिथ्य में प्रातः 10:15 बजे किया जाएगा । 

शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी करेंगे श्री करणी कन्या छात्रावास में आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी करेंगे श्री करणी कन्या छात्रावास में आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन

सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि भामाशाहों के माध्यम से इस पुस्तकालय का निर्माण करवाया गया, आधुनिक रूप से उसको सुसज्जित कर बालिकाओं के पढ़ने का एक अच्छा विकल्प प्रदान किया गया है । 

इस पुस्तकालय में अत्याधुनिक फर्नीचर, वातानुकूलित हाल, इनवर्टर इत्यादि सुविधाओं से सुसज्जित इस पुस्तकालय के उद्घाटन के साथ-साथ युवा विधायकों के सानिध्य में "युवा शक्ति सम्मेलन" का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बीकानेर के युवा एवं युवतियां भाग लेंगे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.