राती घाटी युद्ध के महानायक राव जैतसी की 536 वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। आज गांधी कॉलोनी में राती घाटी युद्ध के महानायक राव जैतसी की 536 वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। प्रारंभ में राती घाटी समिति के उपाध्यक्ष श्री महावीर सिंह तंवर ने सभी समागतों का स्वागत किया। सभी ने स्व. राव जैतसी के विशाल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

राती घाटी युद्ध के महानायक राव जैतसी की 536 वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई
राती घाटी युद्ध के महानायक राव जैतसी की 536 वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई

      बीज भाषण करते हुए शिक्षाविद् जानकी नारायण श्रीमाली ने कहा कि राव जैतसी ने 1534 ई. राती घाटी युद्ध में गजनी व लाहौर के शासक कामरां को पराजित कर भारत की पश्चिमी सीमा को हमेशा के लिए सुरक्षित कर दिया। वे एक प्रजा हितैषी शासक थे।

    श्री भगवान सिंह तंवर एवं श्री गोवर्धन सिंह राजपुरोहित ने भी विचार रखे। श्री गोपाल सिंह शेखावत ने आभार प्रकट किया।

   समारोह में सर्व श्री लक्ष्मण सिंह शेखावत, रामसिंह शेखावत, सुमेर सिंह भाटी, गोरधन सिंह राजपुरोहित, डॉ. चक्रवती नारायण श्रीमाली, मदन मोदी आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.