ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। BSNL द्वारा आज श्री कोलायत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीकोलायत के सरपंच प्रतिनिधि बजरंग लाल पंवार, वार्ड पंच, और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
![]() |
| BSNL द्वारा श्रीकोलायत में ग्रामसभा का सफल आयोजन |
कार्यक्रम का शुभारंभ उप मंडल अभियंता वीरेंद्र सिंह द्वारा सरपंच प्रतिनिधि को पौधा भेंट कर अभिनंदन से किया गया। BSNL के सतर्कता अधिकारी मनोज चौहान ने इस वर्ष की सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम "सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि" पर प्रकाश डालते हुए जनता को जागरूक किया।
इस मौके पर श्रीकोलायत इंचार्ज हरिकिशन मारू ने BSNL द्वारा संचालित सर्वत्र वाईफाई की जानकारी साझा की और विद्या मित्रम योजना के तहत मेधावी छात्रों के लिए मुफ्त FTTH कनेक्शन प्रदान करने की सुविधा के बारे में बताया, जिससे भामाशाह के माध्यम से गरीब परिवारों के मेधावी छात्र लाभान्वित हो सकते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सरपंच प्रतिनिधि बजरंग पंवार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत BSNL के 4G टावर कोलायत के दूर-दराज क्षेत्रों में शीघ्र चालू करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया।

